Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 13 at 5.00.43 PM

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुंबई दौरे में प्रवासियों ने भीनमाल की पेयजल समस्या को लेकर कराया अवगत

 

मनीष दवे IBN NEWS

भीनमाल :– केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के मुंबई आगमन पर भीनमाल के प्रवासियों ने मुलाकात करके भीनमाल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र की पेयजल समस्या का त्वरित निस्तारण करने की मांग की। भारतीय जनता पार्टी मुंबई अध्यक्ष एवं विधायक मंगलप्रभात लोढ़ा एवं राजस्थान सेल भारतीय जनता पार्टी मुंबई अध्यक्ष नरेन्द्र भंडारी ने जल शक्ति मंत्री को समस्या से अवगत करवाया।

उन्होंने कहा कि नर्मदा इआर प्रोजेक्ट के तहत राजस्थान सरकार ने वर्ष 2013 में आदेश जारी किया गया था। जिसे वर्ष 2016 तक पूर्ण होना था लेकन यह प्रोजेक्ट आज तक पूरा नहीं होने की वजह से भीनमाल नगर में सप्ताह में एक या दो बार ही नल आता है। इस पर मंत्री ने आश्वासन दिया कि सम्बंधित अधिकारियो की बैठक बुलाकर जल्द ही नर्मदा का पानी भीनमाल एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र को मिले यह सुनिश्चित करूंगा।

इस अवसर पर नरेन्द्र भंडारी, पवन संघवी, अमर गहलोत, नरसिंह चौधरी, कुशल जैन, किशन माली, दलपतसिंह राव, ईश्वर सिंह करनोत, शेषराम प्रजापती, विजय लुणीया एवं जयन्तीलाल जैन सहित कई प्रवासी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *