Breaking News
4431343e 1491 489a a864 fef604b19861

बावनजी के मेले में उमड़े श्रद्धालु

 

पूर्व नपाध्यक्ष गुलाब मौर्य, सैकड़ो गुब्बारा आसमान में उड़ाया गया4431343e 1491 489a a864 fef604b19861

मीरजापुर। नगर के दक्षिण तरफ स्थित अहरौरा बांध पर बावन जी के मंदिर पर मंगलवार की शाम बावनजी का मेला लगा। जिसमें नगर के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में आए भक्तों ने भगवान बावनजी का दर्शन पूजन किया और मेले का आनंद उठाया।
नगर के दुर्गाजी पर लगने वाले तीज के कजरहवा मेला के आठवें दिन लगने वाले इस मेले में नगर वासियों की भारी भीड़ उमड़ती हैं। महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे इस मेले में आते हैं और बावनजी महराज का दर्शन करते हैं। इसके बाद मेले में घूमने एवं मौज मस्ती का लुफ्त उठाते हैं।

मेले खिलौने एवं मिठाई की दुकानें आकर्षण का केंद्र रहीं वहीं बच्चे झूला झूलते नजर आए। समाजसेवीयों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य ने 501 हजार गुब्बारे आसमान में छोड़े गए।

मेले में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, सभासद कुमार आनंद, संजय जायसवाल, हिमांशु केशरी, धीरज केशरी, मुरलीधर अग्रहरि, सुनिल जायसवाल, ठिकेदार हिमांशु सैनी, लालबिहारी यादव, मनसा राम के साथ अन्य लोग रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *