Breaking News

लोक आस्था का महापर्व छठ उगते सूर्य को अर्घ देने के बाद संपन्न

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
दिन, दिवाकर, भानु ,भाष्कर, रवि व सविता सहित तमाम नामों से जाने वाले कलयुग के प्रत्यक्ष देवता भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया।

IMG 20211111 164202

गुरुवार की सुबह व्रत धारी महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर अपने छतीस घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर छठ पूजा संपन्न की।

IMG 20211111 164139

नगरपंचायत सोनौली सहित विभिन्न पंचायतो में डुबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा सम्पन्न हो गया।सिसवा नगरपालिका परिषद के पोखरा टोला ,श्रीरामजानकी मंदिर व खेखड़ा सहित सभी छठ घाटो पर संध्याकालीन एवं प्रातःकालीन छठवर्ती महिलाएं पानी में खड़ा होकर भगवान भाष्कर की आराधना में जुटी रही।

IMG 20211111 WA0027

भगवान भाष्कर के उपासना में जुटी छठवर्ती महिलाये सुबह के समय घंटो तक सूर्याेदय का इंतजार करती रही और आसमान में ललिमा को देख छठ व्रतियों नें भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर छठ पूजा सम्पन्न किया।
इस दौरान प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की तहसील इकाई निचलौल द्वारा सिसवा बाजार में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी किया गया जिसमें पत्रकारों के साथ सहयोग में स्काउट गाइड टीम के साथ ही कई और समाजसेवी संगठनों ने भी प्रसाद व चाय का वितरण किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *