Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 11 at 5.22.24 AM

सूर्य उपासना करके सूर्य ‌देव को किया नमन

 

रिपोर्ट  बी.आर.मुराद IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःछठ महोत्सव को लेकर शहर के‌ विभिन्न संगठनों ने छठ घाट पर जल भराव करके सूर्य उपासना किया गया है। शहर‌ के 44 क्षेत्रों में छठ घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूरज को नमन किया। शहर में रहने वाले लोगों ने अपने घर के आसपास में बने छठ घाट पर पहुंचकर पुजा पाठ करके सूर्य उपासना किया है। जिसमें सेक्टर-87व88 श्रद्धा मंदिर रोड स्थित अखिल भारतीय बिहारी जन मंच पर भी छठ पर्व मनाया जा रहा है.

जिसमें अध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने कहा कि इस छठ पर्व हम छठ मैया से प्रार्थना करेंगे कि कोरोना जैसी बीमारी अब हमारे देश में ना आए और जिन लोगों ने अपनी जान गंवा चुके हैं हम उनके परिवारों को सही से रहने के लिए पर्थाना कर रहे हैं। तो वहीं रॉयल्स सोसायटी में रहने वाले रॉबिन हुड आर्मी के अध्यक्ष मनोज चौबे ने कहा कि छठ पूजा को लेकर हमारे सोसायटी में ‌बिहार प्रदेश के रहने वाले सभी लोगों ने डूबते सूरज को नमन किया है।

तो वहीं डबुआ कालोनी के छठ घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंची गीता देवी ने बताया कि हम हर साल की तरह इस साल भी छठ मैया का पर्व मना रहे हैं पर बीते दो साल में हमने छठ पर्व अपने घर के आंगन में छठ पर्व मनाया था,अब हम छठ मैया से प्रार्थना करुंगी कि आगे से ये बीमारी न आए। इस मौके पर विद्यावती देवी,राज कुमारी,गीता देवी,रानी,राहुल कुमार,सोनू, विजय कुमार,राजकुमार,आशीष, सनी,मेघा,प्रिया,ज्योति,किशन, अजीत,विजय कुमार ये सभी मौके पर मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260816 WA0001

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने किया ध्वजारोहण उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 पुलिसकर्मी सम्मानित

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जिला स्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *