Breaking News
03d15f7f 119a 4628 af22 cf5a8ff48027

ब्रेकिंग न्यूज़ बीकापुर ब्लॉक के पंचायत भवन पातूपुर में आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं आयुष्मान शिविर।

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा03d15f7f 119a 4628 af22 cf5a8ff48027

बीकापुर अयोध्या। विकासखंड क्षेत्र के पातुपुर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर बुधवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में ग्रामीणों ने अपनी आंखों का परीक्षण करवाया। और चिकित्सीय सलाह लिया।

शिविर का शुभारंभ प्रधान प्रतिनिधि मुकुल आनंद ने किया। कैंप में करीब 50 नेत्र पीड़ितों का परीक्षण किया गया। जिसमें करीब 10 ग्रामीण मोतियाबिंद की बीमारी से पीड़ित पाए गए। उनका निशुल्क ऑपरेशन करवाने का परामर्श दिया गया। शिविर का आयोजन अयोध्या फेको स्वास्थ्य आई केंद्र द्वारा किया गया था।

कार्यक्रम में नेत्र सहायक डॉक्टर हर्षित तिवारी, कैंप आयोजन अरुण कुमार सिंह ने आने वाले मरीजों को परीक्षण के दौरान आवश्यक परामर्श व दवाई वितरित की। उन्होंने यह भी बताया कि जिन मरीजों का मोतियाबिंद हो जाने के कारण ऑपरेशन किया जाना है उनका ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क किया जाएगा।

इसके अलावा आयुष्मान शिविर में सूची में शामिल 50 ग्रामीणों का आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आवेदन कराया गया। शिविर में पंचायत सहायक राजकुमारी, पवन कुमार, आशा कर्मी, रोजगार सेवक और ग्रामीण। राजेश सिंह, राजपति यादव, कपिल शर्मा, राजेश कुमार, परशुराम आदि लोग ने नेत्र चिकित्सा कराया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *