Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 21 at 17.05.33

नगर पालिका के बोर्ड के बैठक में सर्वसम्मति से 33 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया।

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। शनिवार की सुबह अहरौरा दुर्गा मंदिर पर स्थित सामुदायिक भवन में नगर पालिका की बोर्ड की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में 33 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट सर्व सम्मत से पास किया गया। साफ सफाई,पेयजल, निर्माण सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा किया गया। नगर में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए सभासद कुमार आनंद ने बोर्ड की बैठक में उठाया जिसे बोर्ड ने सर्व सम्मत से पास किया। नगर में दो स्थानों पर नया ट्युबेल लगाया जाएगा।

वही दस हैंडपंप में समर्सेबल पंप लगाकर उसे पाईप लाईन से जोड़ने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।वही कूड़ा की समस्या को दूर करने के पांच टेंपू खरीदने को मंजूरी मिली। ईओ नवनीत सिंह ने बताया कि 33 करोड़ रुपए अनुमानित आय के बजट में 32 करोड़ रुपए का व्यय का बजट सर्व सम्मत से पास किया गया है। इस दौरान चेयरमैन गुलाब मौर्या,जेई सुनील मौर्य, बड़े बाबू संजय कुशवाहा, सभदास कुमार आनंद, कृष्ण कुमार, इरशाद आलम,रामचन्द्र भारती, रामजियावन, फरजंद अली,मुरारी यादव,सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *