Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 22 at 12.02.27 AM

लैंडिंग में प्रॉब्लम होने के कारण नेपाली विमान ने भारतीय क्षेत्र में लगाया चक्कर

Ibn न्यूज़ टीम महराजगंज
महराजगंज
कभी-कभी लैंडिंग प्रॉब्लम होने की वजह से कुछ अनहोनी की आशंका दिखाई देने लगती है जो वास्तव में वैसी नहीं होती जैसा हम सोचते हैं इसी संदर्भ में नेपाल का एक प्राइवेट विमान भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया। सीमा के आस पास वह काफी देर तक चक्कर लगाता रहा जिसकी सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एजेंसी ने इस बात की सूचना अपने विभाग के उच्च अधिकारियों कोभेज दी। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के बुद्धा एयर लाइंस का एक विमान काठमांडू से भैरहवा आया था जिसकी लैंडिंग भैरहवा एयरपोर्ट पर होनी थी लेकिन वह लैंडिंग के पहले भारतीय सीमा क्षेत्र के ऊपर चक्कर लगाता रहा हालांकि कुछ ही देर बाद वह वापस नेपाल की सीमा में चला गया।इस मामले में बुद्धा एयरलाइंस के भैरहवा एयरपोर्ट के स्टेशन मास्टर ने बताया कि कभी- कभी लैंडिंग में प्रॉब्लम होने के कारण गोरखपुर बनारस लखनऊ एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोलर से पायलट परमिशन लेकर भारतीय एरिया में उड़ान भरता है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *