Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 02 at 8.07.14 PM

करंट की चपेट में आने से 4 मजदूर झुलसे

 

मोहित कुमार गुप्ता

श्रावस्ती। निर्माणाधीन मकान में शटरिंग का कार्य करते समय मशीन पर करंट उतरने से मजदूर घायल हो गए जिनको सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार मल्हीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत डिलवा गांव निवासी रामप्रसाद पुत्र अंबर लाल (30),शोभाराम पुत्र राम सुमिरन (32) तथा बहोरी पुत्र राम खेलावन (50) निवासी राजापुर पुरैना व सलाहुद्दीन पुत्र अज्ञात निवासी जमुनहा बाजार (30) जो सटरिंग का काम करते हैं। जो हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिवारी गांव चौराहा पर एक मकान के निर्माण में मिक्सर मशीन लेजाकर सटरिंग का कार्य करने गए थे,कि वहां पर मकान का छत डालने के लिए मिक्सर मशीन से काम चल रहा था।

WhatsApp Image 2024 04 02 at 8.07.14 PM

जिसके बगल में हाईटेंशन एलटी लाइन गुजरी थी। वहीं निर्माणाधीन मकान में संचालित मिक्सर मशीन अचानक पीछे की तरफ लुढ़क गई और जाकर एलटी लाइन से टकरा गई। जिससे मशीन पर करंट दौड़ गया और मशीन को पकड़े चार मजदूर गम्भीर रूप से झुलस गए। तभी स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सलाउद्दीन को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया जिसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

जबकि अन्य तीन मजदूरों के लिए 108 एम्बुलेंस को सूचना दिया। सूचना पर 108 एम्बुलेंस यू.पी 32 ईजी 4355 से पहुंचे चालक सुरजीत तिवारी के साथ ईएमटी प्रदीप पाठक तथा यू.पी 32 बीजी 8816 से चालक जितेन्द्र कुमार के साथ ईएमटी अल्ताफ अहमद ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *