Breaking News

पीएम एवं प्रदेश के सीएम के स्वच्छ भारत अभियान के सपने पर पानी फेर रहे गांव के शौचालय

Ibn24×7news
नौतनवा महाराजगंज
जनपद महराजगंज के नौतनवा ब्लाक अंतर्गत हरदी डाली ग्राम पंचायत स्वच्छ भारत अभियान के तहत कितना खरा उतर रहा है इसका उदाहरण संवाददाता के द्वारा आज के सर्वे से उजागर हुआ है।

IMG 20220829 WA0009कमोबेश यही स्थिति लगभग हर गांव की है लेकिन यहां जो देखने को मिला वह यह है कि प्रधान और सचिव ने जो शौचालय सार्वजनिक रूप से गांव की जनता के लिए दिया है उसमें पुरुष एवं महिला शौचालय का व्यवस्था तो है किंतु एक शौचालय में ताला लटका हुआ मिला। इस पर जब जिम्मेदार से पूछा गया तो उसने कहा कि एक ही पर्याप्त है दूसरे को खोलने की आवश्यकता नहीं पड़ती ।एक अन्य जिम्मेदार ने बताया कि टाइल्स थोड़ा सा बाहर लग जाए इसलिए वह खुलता नहीं है ताला लगने की बात पर वह स्पष्ट उत्तर नहीं दे पाया।
इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में अभी शौचालय हर घर में नहीं बन पाया है।तमाम ग्रामीणों ने बताया कि मेरे घर में शौचालय नहीं है ,हमारे पूरे परिवार को बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है एक अन्य शौचालय सार्वजनिक रूप से बना हुआ है वह इतना गंदा है इस पर जिम्मेदार ने कहा कि सफाई कर्मचारी नहीं हैइसलिए इसकी स्थिति ऐसी है।जब ग्राम प्रधान गोपाल चौधरी से वार्तालाप हुआ तो उन्होंने बताया कि अभी मेरे कार्यकाल में 35 शौचालय उपलब्ध कराया गया है। एक सवाल के उत्तर में उन्होंने बताया कि अभी गांव में 200 से ज्यादा शौचालय की आवश्यकता है ।कब तक पूरा हो जाएगा इस सवाल पर प्रधान ने कहा कि मैंने जानकारी दे दिया है जिम्मेदार जब भी इसको संज्ञान में लेते हैं मैं तुरंत काम करवाना शुरू कर दूंगा ।नोली गांव के ग्रामीण ने बताया कि तमाम लोग ऐसे हैं जो उनके घर पर शौचालय है फिर भी वह खुले में शौच के लिए जाते हैं। डाली ग्राम पंचायत के पंचायत भवन से सटे हुए विद्यालय के शौचालयों का भी बहुत ही बुरा हाल है ।यह गंदगी से पटा हुआ है ,साफ सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है कहने को तो यह गांव आदर्श ग्राम पंचायत के नाम से भी जाना जाता है किंतु मूलभूत सुविधाएं नदारद है। इस पर वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान के ऊपर दोषारोपण किया है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *