
रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव
गोरखपुर। मौजा रानापार,तहसील चौरी चौरा,जनपद गोरखपुर के राजस्व अभिलेख के खाता संख्या 00363 व गाटा संख्या 271 में अवस्थित चकरोट/सरकारी रास्ता/मुख्य मार्ग रकबा 143 एयर,जो कि अर्सा पूर्व से सम्बन्धित मौजे के लोगों के गाँव के उत्तर तरफ आवागमन का एक मात्र 33. कड़ी चौडा मुख्य मार्ग है। उक्त मुख्य मार्ग से ही होकर लोगों व उनके पशुओं तथा वाहनों का आवागमन होता रहा है, लेकिन विगत कई वर्षों से मौजे के ही कुछ काफी दबंग व सरकस किस्म का व्यक्ति है तथा अपने ऊपर कानून कायदे का कोई पाबन्दी नहीं मानते है,ने उक्त मुख्य मार्ग पर जबरजस्ती कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया है,जिससे मौजे के लोगों का घर से निकलना दूभर हो गया है।

सम्बन्धित मौजे के कुछ लोगों के गोपनीय शिकायत पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध तहसीलदार चौरी चौरा,जनपद गोरखपुर के न्यायालय में एक वाद संख्या 3498 सन् 2022 में योजित होकर वास्ते सुनवाई नियत है सक्षम प्राधिकारी के निर्देश पर स्थानीय हल्का लेखपाल द्वारा उक्त व्यक्ति के विरूद्ध इस आशय का रिपोर्ट संख्या 152/52/13.07.2022 समक्ष, सक्षम प्राधिकारी बाबत कार्यवाही प्रस्तुत कर दी गयी है कि भूखण्ड/गाटा संख्या 271 मुख्य मार्ग,मौजा रानापार,तहसील चौरी चौरा में लगभग 6 एयर भूखण्ड पर व्यक्ति द्वारा बढ़कर अवैध कब्जा कर लिया गया है,जिसकी बाजारी कीमत 38,10,000/- रु० नियत करते हुये दावाकृत क्षतिपूर्ति 11,400/- रु० निर्धारित कर दी गयी है। ऐसी स्थिति में उपरोक्त मौजे में अवस्थित मुख्य मार्ग, गाटा संख्या 271, बरकबा 143 एयर के अवैध कब्जाधारी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये उसके द्वारा किये गये अवैध कब्जे को जमींदोज करते हुये कब्जाकृत भूमि की बाजारी कीमत की दर से राजस्व की तरह वसूली करवाया जाना न्याय हित में उचित एवं आवश्यक है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये मौजा रानापार,तहसील चौरी चौरा,जनपद गोरखुपर में अवस्थित मुख्य मार्ग,गाटा संख्या 271, बरकबा 143 एयर के अवैध कब्जाधारी व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करते हुये उसके द्वारा किये गये अवैध कब्जे को जमीदोज करते हुये कब्जाकृत भूमि की बाजारी कीमत की दर से राजस्व की तरह वसूली करवाया जाना न्याय हित में उचित एवं आवश्यक है।