Breaking News
IMG 20261020 WA0003

वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर 24 अक्टूबर को विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:नगर पालिका कर्मचारी संघ,हरियाणा की जिला कमेटी फरीदाबाद द्वारा आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की पूर्व संध्या पर 24 अक्टूबर 2026,शनिवार को प्रातः 9 बजे दौलत राम खान धर्मशाला,एनआईटी,फरीदाबाद में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

गोष्ठी का विषय“शिक्षा और वैज्ञानिक विचार-नशे व कुरीतियों से मुक्त समाज”रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम के लिए अधिकारियों,सामाजिक संगठनों और कर्मचारी प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज उनके नेतृत्व में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बाल गोहर,नगरपालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत तथा जिला सचिव अनिल चंडालिया ने मंडल आयुक्त संजय जून एवं जिला उपायुक्त आयुष सिंह से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।

शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में नगर निगम आयुक्त मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन में निगम आयुक्त का महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आदिकवि भगवान वाल्मीकि जी की ज्ञान परंपरा से प्रेरणा लेकर समाज में शिक्षा,विवेक,मानवीय मूल्यों और जागरूकता का प्रसार करना समय की आवश्यकता है।

प्रकटोत्सव को सार्थक बनाने के लिए नई पीढ़ी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने के साथ नशाखोरी,अंधविश्वास,दहेज प्रथा और अन्य सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। विचार गोष्ठी में इन्हीं विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में भजन एवं हरियाणवी लोकगीत गायक आजाद मंदोरी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

ज्ञान विज्ञान समिति की नाटक मंडली के कलाकार दहेज प्रथा,अंधविश्वास और नशाखोरी के विरुद्ध जागरूकता पैदा करने वाली नाट्य प्रस्तुतियां देंगे। शास्त्री ने बताया कि समारोह में प्रिंट मीडिया,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया,वेब पोर्टल एवं सोशल मीडिया के सम्मानित साथियों को सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त 37 दिन की हड़ताल एवं आंदोलन में सहयोग देने वाले कर्मचारी व मजदूर संगठनों,आरडब्ल्यूए,व्यापारिक,सामाजिक,धार्मिक एवं दलित संगठनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

संघ की जिला कमेटी ने कर्मचारियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं,महिलाओं,युवाओं एवं शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षित,जागरूक और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261018 WA0007

पुलिस थानों में POSH प्रशिक्षण शुरू थाने में आयोजित हुई कार्यशाला

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:पुलिस आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार और डीसीपी मुख्यालय के आदेश …