Breaking News
IMG 20220324 163902

यूपी बोर्ड की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई प्रारंभ

Ibn24×7news
महराजगंज
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुये कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच गुरूवार को शुरू हो गयी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में यानी सुबह आठ बजे से 11:15 बजे और दोपहर दो बजे से सवा पांच बजे के बीच करायी जा रही है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने जहाँ परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी हैं तो वहीं अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने केन्द्रों का निरीक्षण किया और बच्चों को फूल देकर उनका हौसला भी बढ़ाया। बताते चले कि इस साल हाईस्कूल की परीक्षा में 27 लाख 81 हजार 654 और इंटरमीडिएट में 24 लाख 11 हजार 35 परीक्षार्थी पंजीकृत हुये है। इस प्रकार कुल मिलाकर 51 लाख 90 हजार से अधिक परीक्षार्थी इस साल परीक्षा में शामिल हो रहे है। परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी। हाईस्कूल की परीक्षा 12 कार्यदिवसों में संपन्न होगी जबकि इंटरमीडियेट की परीक्षा के लिये यह मियाद 15 कार्यदिवस की होगी। वर्ष 2021 में कोविड संक्रमण के कारण बोर्ड की परीक्षाएं नहीं कराई गई थी, सभी परीक्षार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *