Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 24 at 6.12.10 PM

वाराणसी:बाहुबली बृजेश का पर्चा वापस अन्नपूर्णा सिंह होगी विधानपरिषद की सशक्त प्रत्यासी

 

टीम आईबीएन न्यूज

वाराणसी। एमएलसी क्षेत्र वाराणसी में चुनाव के लिए बृजेश सिंह ने नाम वापसी के अंतिम दिन अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।

इसकी वजह से अब उनकी पत्‍नी अन्‍नपूर्णा सिंह ही चुनाव मैदान में निर्दल प्रत्‍याशी के तौर पर अब चुनाव लड़ेंगी। अब गुरुवार को बृजेश सिंह की ओर से नाम वापस होने के साथ ही चुनाव में तीन उम्मीदवार ही शेष बचे हैं। वाराणसी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से चर्चित एमएलसी बृजेश सिंह का नामांकन पत्र गुरुवार को वापस हो गया है। अब उनकी पत्नी व पूर्व विधायक अन्नपूर्णा सिंह ही चुनाव मैदान में रहेंगी।

जबकि पूर्व में बृजेश सिंह और अन्‍नपूर्णा सिंह दोनों ने ही अपना नामांकन दाखिल किया था। नामांकन दाखिल होने के बाद से ही इस बात की चर्चा होती रही कि आखिर पति और पत्‍नी में कौन चुनाव मैदान में उतरेगा। अब बृजेश सिंह के नाम वापसी के बाद से इस प्रकरण का पटाक्षेप आखिरकार हो गया।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *