Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 13 at 6.57.00 PM

केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर व कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने किया उद्घाटन

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःकेंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा है कि आज युवाओं का समय है वह सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विख्यात हो रहे है। हरियाणवीं गाने हो या फिर यूट्यूब सांगस ने युवा प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान किया है,जिसके माध्यम से वह अपनी कला को सबसे सामने प्रस्तुत कर रहे है। गुर्जर आज बतौर मुख्यातिथि ओल्ड फरीदाबाद में बेडएस स्टूडियो व सारिका डांस सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला भी उपस्थित थे।

इस उद्घाटन समारोह में बालीवुड से जिया राजपूत,आशिका भाटिया, रोश गुप्ता,ऋषभ दीक्षित ने भी भाग लिया। कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दिल्ली से सटा फरीदाबाद आज तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है और आज इस प्रोडक्शन हाऊस के खुल जाने से युवाओं को यहां एक बेहतर मंच मिलेगा,जिसके माध्यम से वह अपनी प्रतिभा उजागर कर सकेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित ओल्ड थाना प्रबंधक को कृष्णपाल गुर्जर ने निर्देश देते हुए कहा कि त्यौहारों के मद्देनजर बाजार में जाम लगता है इसलिए केवल दुकानदारों के सामान की गाडिय़ां ही बाजार में आए, जबकि ग्राहकों की गाडिय़ां बाजार में न आए इसके लिए चौकसी बरती जाए,जिससे कि लोगों को जाम से न जूझना पड़े।

 

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि इस प्रोडक्शन हाऊस में युवाओं को डांस,फिल्मी डॉयलॉग तथा गानें आदि गाने के लिए बेहर मंच मिलेगा और वह आगे बढ़ सकेंगे, जबकि इससे पूर्व उन्हें यह सब करने के लिए दिल्ली या नोएडा जाना पड़ता था। बेडएस स्टूडियो के डायरेक्टर प्रतीक गुप्ता ने बताया कि उनके प्रोडक्शन हाऊस में गाने,डांस,शूटिंग आदि सेटअप है और वह स्टूडियो में नई प्रतिभाओं को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर अरविंद गोयल,बालकिशन गोयल,अमित गोयल,अंकित गोयल, जगदीश जैन, सुरेंद्र अग्रवाल,बलदेव राज वर्मा,नकुल गुप्ता,मनोज अग्रवाल,फूलचंद मंगला,डब्बू बंसल,वेदराम सैनी, महेंद्र सैनी,जेपी अग्रवाल,विनोद नागर,राजसिंह चपराना,राजेश अरोड़ा,कर्मबीर खटाना,टीकाराम नागर आदि मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *