Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 14 at 10.16.57 AM

Exclusive: भलुअनी में कॉमन सर्विस सेंटर संचालक की हत्या, शव खेत में फेंका

 

देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव खेत में मिला। युवक के शव की शिनाख्त भलुअनी कस्बे के सहज जन सेवा केन्द्र संचालक के रूप में हुई। युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। सूचना पर पहुंची भलुअनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भलुअनी थाना क्षेत्र के तरकुलहा गांव के रहने धर्मवीर यादव (30) पुत्र गुजर यादव भलुअनी कस्बा में सहज जन सेवा केन्द्र चलाता था। वह तीन दिन से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। पूरी रात परिजन उसे ढूंढते रहे। गुरुवार की सुबह गड़ेर के कुछ ग्रामीण टहलने के लिए जलपा माता मंदिर के तरफ जा रहे थे। देवरिया-बरहज मार्ग पर गड़ेर चौराहे से जलपा माता मंदिर वाले रास्ते पर 500 मीटर की दूरी पर युवक का शव देखकर दंग रह गए। हत्या कर शव फेंकने की बात आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई।

ग्रामीणों की सूचना पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची। शव पर कोई जख्म का निशान नहीं था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरहज के सीओ देव आनंद ने बताया कि शव सड़क के किनारे फेंका गया था। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *