Breaking News

उपखण्ड के नगरपालिका क्षेत्र में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर दो दुकानों को किया सीज एवं वसूला जुर्माना

 

रिपोर्टर  मनीष दवे

भीनमाल :- कोरोना महामारी की एडवाइजरी की पालना हेतु उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश माचरा के नेतृत्व में गठित संयुक्त प्रवर्तन टीम द्वारा तहसीलदार रामसिंह राव द्वारा कार्यवाही करते हुए कोरोना एडवाइजरी का उल्लंघन करने पर नगरपालिका क्षेत्र में दो दुकानें- सारणेश्वर प्लाईवुड एण्ड हार्डवेयर एवं जगदीश जनरल स्टोर को सीज किया। इस दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी नरपतराम जीनगर एवं पुलिस कानि0 श्रवण चैधरी साथ रहे। साथ ही मास्क न पहनने पर 01 व्यक्ति एवं सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 10 व्यक्तियों के चालान बनाकर जुर्माना वसूल किया गया।

इसी प्रकार थानाधिकारी दुलीचन्द गुर्जर द्वारा कार्यवाही करते हुए मास्क न पहनने पर 01 व्यक्ति एवं सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 10 व्यक्तियों के चालान बनाकर जुर्माना वसूल किया एवं गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 01 वाहन का एम.वी. एक्ट के तहत चालान बनाकर जुर्माना वसूल किया। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी आशुतोष आचार्य द्वारा कार्यवाही करते हुए सामाजिक दूरी का उल्लंघन करने पर 02 व्यक्तियों के चालान बनाकर जुर्माना वसूल किया। साथ ही नगरपालिका क्षेत्र में 50 लीटर सोडियम हाइपोक्लोराइड का स्पे्र किया एवं 500 व्यक्तियों को मास्क वितरण किये गये।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *