Breaking News
IMG 20220527 152735

कस्बे में कूड़े का अंबार ,जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

Ibn24×7news

फरेंदा महराजगंज

अपने देश के प्रधानमंत्री पूरे देश में’ स्वच्छ भारत मिशन ‘के तहत शहरों व गांवो को स्वच्छ रखने के लिए तरह तरह के प्रयास कर रहे है लेकिन प्रधानमंत्री के मिशन को सरकारी विभाग ठेंगा दिखा रहा है क्योंकि शहर की मुख्य संड़को पर फैली गंदगी इस ओर साफ इशारा कर रही है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है लेकिन आदर्श नगर पंचायत फरेंदा के अधिकारी इस ओर कतई ध्यान नहीं दे रहे है।

शहरों व गावों को स्वच्छ बनाने के लिए सरकारी व गैर सरकारी संस्था तरह- तरह के प्रयास कर रही है जिससे शहरों को साफ सुथरा बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकें। साफ सफाई को लेकर यह खुद अपनी पीठ धपधपा रही है।आनंदनगर रेलवे स्टेशन रोड की सड़कों पर पड़ी गंदगी आदर्श नगर पंचायत फरेंदा की पोल खोल रही है। आनंदनगर रेलवे स्टेशन रोड़ पर स्थित कूड़ा घर के बाहर रोजाना कूड़ा पड़ा रहता है। सड़क पर कूड़ा पड़ा होने से जहाँ फरेंदावासियों का आवागमन प्रभावित होता है तो वहीं गंदगी होने से लोगों को सड़क से निकलने के लिए मुंह पर कपड़ा रखना पड़ता है। यदि बरसात हो जाये तो सोने पर सोहागा हो जाता हैं लेकिन ईसके बावजूद भी नगर पालिका के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है जिसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा है। फरेंदा मेन बाजार की नालियों में कूड़ा करकट इस बात की गवाह हैं कि महीनों बीत गए लेकिन मेन रोड के नालियों को सफाईकर्मियों के दर्शन नही हुए। आदर्श नगर पंचायत फरेंदा शहर की गंदगी को साफ करने के लिए दावे तो करती है कि शहर मेें किसी स्थान पर भी कूड़ा नहीं है क्योंकि शहर के विभिन्न स्थानों पर सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है जिससे शहर की सड़को पर डल रहे कूड़े को साफ किया जा सकें लेकिन हजारों दावों के बावजूद भी शहर में साफ सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिखाई पड़ती है।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *