Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 19 at 3.20.48 PM

थाना कछवां क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोधना में हुई एक व्यक्ति की हत्या की घटना का सफल अनावरण, 02 अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद —

थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 15.05.2024 को वादी अजीत मौर्या पुत्र स्व0 मुन्ना मौर्या निवासी ग्राम गोधना थाना कछवां जनपद मीरजापुर द्वारा अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध वादी के पिता मुन्ना मौर्या की हत्या करने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी । जिसके आधार पर थाना कछवां पर मु0अ0सं0-52/2024 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी । WhatsApp Image 2024 05 19 at 3.20.48 PM
पुलिस अधीक्षक मीरजापुर ‘अभिनंदन’ द्वारा तत्समय घटनास्थल का निरीक्षण कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित कर घटना का यथाशीघ्र सफल अनावरण करने हेतु निर्देश दिये गये थे । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना कछवां पर पंजीकृत उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में सुरागरसी पतारसी व इलेक्ट्रानिक/भौतिक साक्ष्य संकलित करते हुए आज दिनांकः 19.05.2024 को थाना कछवां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कछवां क्षेत्रांतर्गत भैंसा नहर पुलिया चकनन्दा मोड़ के पास से घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये 02 नफर अभियुक्तों 1. दिनेश मौर्या पुत्र शीतला प्रसाद मौर्या व 2. गणेश बिन्द पुत्र जोखू बिन्द निवासीगण गोधना थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लोहे का राड L नूमा व ईट का टुकडा बरामद किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध अंतर्गत धारा 302,34 भादवि में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है । WhatsApp Image 2024 05 19 at 3.20.49 PM
विवरण पूछताछ—
                गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया की दिनेश मौर्या, मुन्ना मौर्या(मृतक) की पत्नी से एकतरफा प्रेम करता था तथा मुन्ना मौर्या की जमीन हड़पने की लालच में अपने साथी गणेश बिन्द के साथ मिल कर योजनाबद्ध तरीके से मुन्ना मौर्या को शराब पिलाकर घर जाते समय ईट व लोहे के राड से मारकर हत्या कर दी गयी ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण —
1. दिनेश मौर्या पुत्र शीतला प्रसाद मौर्या निवासी ग्राम गोधना थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-38 वर्ष ।
2. गणेश बिन्द पुत्र जोखू बिन्द निवासी नई बस्ती गोधना थाना कछवां जनपद मीरजापुर, उम्र करीब-39 वर्ष ।
पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-52/2024 धारा 302,34  भादवि थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
आपराधिक इतिहास- (दिनेश मौर्या)
1. मु0अ0सं0-660/2015 धारा-380/411/457 भा0द0वि0 थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
2. मु0अ0सं0-144/2018 धारा-384/419/420 भा0द0वि0 थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
3. मु0अ0सं0-92/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
4. मु0अ0सं0-68/23 धारा-147/148/323/324/325/504/506 भा0द0वि0 थाना कछवां जनपद मीरजापुर ।
विवरण बरामदगी —
 एक अदद लोहे का राड L नूमा व ईट का टुकडा(आलाकत्ल)
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय —
   भैंसा नहर पुलिया चकनन्दा मोड़ के पास से, आज दिनांकः 19.05.2024 को समय 07.30 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
 थानाध्यक्ष कछवां-संजीत बहादुर सिंह मय पुलिस टीम ।
 उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह प्रभारी एस.ओ.जी. मय पुलिस टीम ।
 उप निरीक्षक मानवेन्द्र सिंह प्रभारी सर्विलांस मय पुलिस टीम ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *