Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 08 at 10.44.43

श्रद्धा व विश्वास का केंद्र है श्री श्री सर्वेश्वर महादेव…..

 

 

विशेष रिपोर्ट–संवाददाता मुदस्सिर हुसैन

120 वर्ष पुराने इस मंदिर में श्रद्धालओं का लगता है तांता

08/08/2021 मवई अयोध्या – अयोध्या जनपद के विकास खण्ड मवई के ग्राम पंचायत रानीमऊ में स्थित श्री श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर हजारों भक्तों की आस्था का केंद्र हैl यह मंदिर लगभग 120 वर्ष पुराना है l पंo विष्णु कुमार’ लाल जी’ कर्मकांड विशारद के हाथों मंदिर का वर्तमान स्वरूप प्रदान किया गया है l आईबीएन न्यूज संवाददाता से खास बातचीत में पुजारी लाल जी पंडित बताते हैं, कि यह मंदिर क्षेत्रीय लोगों के आस्था का केन्द्र है l

प्रत्येक सोमवार, शिवरात्रि, प्रदोष, कजरी तीज में भक्तों की भीड़ देखते बनती है l मंदिर का वार्षिक भंडारा 15 अप्रैल को संपन्न होता है, जिसमें दूर- दूर से भक्तजन प्रसाद गृहण करने आते हैं l मंदिर में शिव परिवार,भैरवनाथ, सरस्वती जी, काली जी, गणेश- लक्ष्मी, शालग्राम, लड्डू गोपाल, हनुमान जी, राधा – कृष्ण, श्री शनि देव जी विराजमान हैं l नित्य सायं आरती का क्रम महादेव की कृपा से अनवरत चल रहा है l

 

धर्म की आवाज को बुलंद करता 21 किग्रा का घण्टा गुंजायमान रहता है l मान्यता है कि जो भी भक्त श्रद्धा पूर्वक अपनी अर्जी बाबा के दरबार में लगते है तो उसकी मनोकामना बाबा अवश्य पूरी करते हैंl मंदिर में स्थापित शिवलिंग जिसके ऊपर शेषनाग की छत्र छाया है l नाग पंचमी के दिन विशेष पूजन ( कालसर्प दोष, पितृ दोष) हेतु धार्मिक अनुष्ठान होते हैं l कई अवसरों पर भोलेनाथ की कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण भी देखने को मिला है l मनौतियाँ पूरी होने पर श्रद्धालु मथा टेकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *