Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 08 at 14.56.13

एक वर्ष से फरार चल रहा वांछित अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ गिरफ़्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

08/08/2021 मवई अयोध्या – गोकशी में एक वर्ष से फरार चल रहे अभियुक्त को अवैध तमन्चे के साथ मवई पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मवई पुलिस टीम एसएसपी जनपद अयोध्या के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एंव अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम के विरुद्ध अभियान चला रही थी।

 

सीओ रूदौली रितेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण मुखविर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम उ0नि0 विनय कुमार यादव, चौकी प्रभारी, का0 सरस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोकशी में एक वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त इम्तियाज पुत्र अब्दुल वहाब निवासी ग्राम किशनी दरगाह थाना शुक्लबाजार जनपद अमेठी को कृष्णा होटल के पीछे स्थित जंगल बहद ग्राम बिहारा थाना मवई जनपद अयोध्या से मय एक अदद तमन्चा 315 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *