Breaking News
sp logo

आशा भरी निगाहों से जनता देख रही सपा की और – सुनीता श्रीवास्तव

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

2022 में सपा की होगी पूर्ण बहुमत की सरकार

08/08/2021 मवई अयोध्या – सपा एक सियासी पार्टी न होकर सर्व समाज के हितों का संरक्षक संगठन है। जिसका मकसद समाज के सभी वर्गों को बराबरी का दर्जा व उन्नति के अवसर दिलाकर समता मूलक समाज की स्थापना करना, जो आपसी भाईचारे की फिजा कायम करना, इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए सपा मुखिया व पूर्व मुख्य मंत्री श्री अखिलेश यादव हमेशा संघर्ष शील दिखाई देते हैं। उक्त विचार सपा नेत्री व जनपद अयोध्या की महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव ने एक ख़ास मुलाक़ात में आईबीएन न्यूज चैनल के संवाददाता से अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव ने अपने शासन काल में बहुत से एतिहासिक फैसले हर वर्ग के कल्याण के किए है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गरीबों के इलाज के लिए सुलभ व सस्ती सुविधाएं उपलब्ध कराई, जिससे जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। यातायात की सुविधा को सुगम बनाने के लिए सिटी में मेट्रो चलाकर लोगों को सुगम यातायात सुविधा मुहैया कराई। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता हेतु कन्या धन योजना लागू की।

 

उन्होंने कहा कि 2022 आगामी विधान सभा चुनाव में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। क्यों कि मौजूदा सरकार पूरी तरह विकास के नाम पर विफल रही है। मौजूदा सरकार में बेरोजगारी, महगांई, भ्रष्टाचार,का बोलबाला है, इस सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त है,। अब 2022 के चुनाव में जनता सपा की और आशा भरी निगाहों से देख रही है। और इस बार सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। तभी प्रदेश एक बार फिर सपा मुखिया श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में विकास की और बढ़ेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *