Breaking News

पटना के गांधी मैदान थाने के नाक के नीचे चल रहा था देह व्यवपार का धंधा,,थानेदार कहते मुझे पता ही नही।।

 

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

राजधानी में चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पर्दाफाश पटना पुलिस ने किया है। पटना के एक्जिविशन रोड स्थित होटल दयाल पैलेस में छापेमारी की गयी। जहां से 6 लड़कियां सहित 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है। इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।

 

बताया जाता है कि होटल में पैसे और रसूख वाले लोगों का आना जाना लगा रहता था। इस बात की जानकारी जैसे ही पुलिस के वरीय अधिकारियों को मिली तब एक टीम बनायी गयी और बुधवार की देर रात इस होटल में छापेमारी की गयी। इस दौरान गिरफ्तार सभी लोग नशे में धुत्त थे।

इस रैकेट में पुलिस के दो जवानों का भी नाम सामने आ रहा है। जिनकी मिलीभगत होटल के मालिक के साथ थी। सेक्स रैकेट चलवाने के लिए वह होटल के मालिक से मोटी रकम की वसूली करता था। पूछताछ के दौरान इस बात का राज होटल के स्टाफ ने खोला है। ऐसे में अब सवाल गांधी मैदान के थानेदार रंजीत वत्स पर उठ रहे हैं। पटना के पॉश इलाके में यदि सेक्स रैकेट चल रहा था तो इसकी जानकारी उन्हें क्यों नहीं हुई? इस तरह के कई सवाल पुलिस पर उठ रहे हैं।

ऐसे कई मामले ग़ांधी मैदान थाने क्षेत्र में है जिसको थानेदार रंजीत वत्स कहते है कि मुझे कुछ जानकारी ही नही है,,जबकि अपना दो जवान इसी कार्य मे लगाए हुए है,,जिनका काम ही है हर जगहों से वसूली करना।।

विगत कुछ दिनों पहले ही थाने के मुंशी ने lockdown में दुकानदार से मनमानी रकम वसूल की थी।।और नियम को ताक पर रख धज्जियां उड़ाई थी।

वही आपको बता दे कि जो इन जवानों को मोटी रकम नही देता उन्हें ये लोग झूठे केस में फसा कर जेल भेज देते है।।वही टाउन डीएसपी सुरेश प्रसाद की भी मिली भगत होने का आंशका जाहिर की जा रही ।।मामले की छानबीन खुद सिटी एसपी सेंट्रल अमरीश राहुल कर रहे है।

होटल में काम करने वाले एक स्टाफ विजय ने बताया कि वह सुबह होटल में ही था। कल रात दस बजे पुलिस होटल में आई थी और देर रात ढाई बजे तक पुलिस होटल में रही। होटल से 6 लड़कियां, 2 स्टाफ और होटल को चला रहे पंकज को पुलिस अपने साथ ले गई। पुलिस CCTV का DVR भी अपने साथ ले गई है।

होटल स्टाफ विजय ने बताया कि होटल में कुल 10 कमरे हैं जिसे पंकज ने लीज पर लिया है जबकि इसका असली मालिक कोई और है। छापेमारी के दौरान होटल के अंदर से पुलिस को शराब की कुछ बोतले भी मिली थी। वही इस मामले में पटना सिटी एसपी सेंट्रल ने भी बताया कि होटल में छापेमारी की गयी है फिलहाल पूरे मामले की छानबीन जारी है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *