Breaking News

सीएससी के बैनर तले टेलीमेडिसिन का आयोजन

ब्यूरों वरुण चौबे बलिया

( बलिया ) देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर 75 सप्ताह पूर्व आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में मनाया जा रहा है। उसी के क्रम मे आज सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों द्वारा आज तीसरे दिन के कार्यक्रम अन्तर्गत प्रदेश समेत जनपद ..बलिया.. मे टेली मेडीसिन एवं कोविन वैक्सीनेशन पंजीकरण कैंप का आयोजन किया गया। जिससे कि ग्रामीण स्तर पर आम जनमानस मे टेली मेडीसिन एवं कोविन वैक्सीनेशन पंजीकरण के विषय में जागरूक किया जा सकें ।

IMG 20210728 WA0006
जिला प्रबंधक सीएससी _ऋषिकेश सिंह ने बताया कि टेली मेडीसिन एवं कोविन वैक्सीनेशन पंजीकरण कैंप के आयोजन से ग्रामीण जनमानस में जागरूकता लाने का प्रयास किया गया तथा प्रत्येक विकास खण्डों में टेली मेडीसिन एवं कोविन वैक्सीनेशन पंजीकरण का आयोजन करते हुए ज्यादा से ज्यादा लाभार्थियों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया है।

IMG 20210728 WA0007
साथ ही जिला प्रबंधक ने आम जनमानस से टेली मेडीसिन एवं कोविन वैक्सीनेशन पंजीकरण कैंप योजना की लाभ प्राप्त करने हेतु नजदीकी सीएससी केंद्रों पर उपस्थित होने हेतु अपील की।

टेली मेडीसिन के माध्यम से आम जन मानस घर बैठे ऑनलाइन होमोपैथी आयुर्वेदिक एवं एलोपैथी डॉक्टर से बीमारी के उपचार से सम्बंधित सलाह प्राप्त कर सकते है

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0021

क्रूरता पूर्वक मारपीट कर वध हेतु ले जाए जा रहे 18 राशि गोवंश के साथ एक शातिर गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज 18 जून दिन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *