Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 28 at 9.02.44 PM

अनिल जोशी व चतुर्भुजा सिंह बने प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महाराजगंज
किसी संगठन में महत्वपूर्ण पद उसी व्यक्ति को सौंपा जाता है जो कर्मठी , संघर्षशील व कर्तव्यनिष्ठ होता है इसी संदर्भ में आज अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह व जिला संरक्षक वीरेन्द्र सिह की अध्यक्षता में एक प्रधान संगठन की बैठक हुई जिसमें सर्वसम्मति से मिठौरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौनी जो सेखुई बाजार से 2 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है के प्रधान अनिल जोशी व घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा घघरूआ खंडेसर के ग्राम प्रधान चतुर्भुजा सिंह को अखिल भारतीय प्रधान संगठन का जिला उपाध्यक्ष मनोनित किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमें आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि ये लोग अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने के साथ ही साथ निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय धर दूबे, काशीनाथ सिंह, महंथ बालक दास, जितेन्द्र पटेल, संजय यादव, अनिल यादव, धनंजय शर्मा, राजाराम व अब्दुल कलाम ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई दी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *