Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 12 at 5.32.28 PM

गरीबों और जरूरमंदों में साड़ी वितरण किया गया

IBN NEWS Vikash Agrahari मिर्ज़ापूर

विंध्याचल शुक्रवार दोपहर श्री विंध्य जन कल्याण सेवा समिति के द्वारा गरीबों और जरूरतमंमहिलाओं में सैकड़ो की संख्या में साड़ी का वितरण किया गया।
साड़ी वितरण के दौरान संस्था के अध्यक्ष अजीत कुमार अग्रहरि ने बताया कि नर सेवा ही नारायण सेवा है,आज जिस प्रकार से आज रुपया,पैसा,जमीन,गहना को लेकर मानवता व मानवीय संवेदनाओं का ह्रास हो रहा है आगे चलकर यह स्थिति और भी बद से बदतर हो जाएगा।आज हमारी शिक्षा एकदम से मशीनरी हो गई है।हम चाहते है कि आज ही हमारा बच्चा स्कूल जाए और कल वह नौकरी पाकर रुपये कमाने लगे,आज हम लोग अपने बच्चों को मानवता की पाठ, नैतिकता और संस्कार सीखाने की वजाय हम उन्हें धन कमाने वाली मशीन बनाने में लगे है जो कल मानवता और मानवीय संवेदनाओं को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।आज हम अपने बच्चों को जितना हो सके दया,धर्म,मानवता और मानवीय संवेदनाओं की पाठ सीखाएंगे तो कल वह निश्चित ही हमारे बूढ़े की लाठी बनेंगे नहीं तो कल वह हमें भी एक निर्जीव वस्तु समझकर हमारे बच्चें हमें हमारी हालात पर छोड़ देंगे। इसी प्रकार से संस्था के सचिव आशीष कुमार ने कहा कि आज हमारे अंदर यदि दया,धर्म की बात आती है तो वह निश्चित ही हमारे माता,पिता और हमारे पूर्वजों ने हमे सिखाया है जिसके वजह से आज भी दया और धर्म कर लेते है।
इस तरह से कोषाध्यक्ष संदीप अग्रहरि,उप सचिव रवि कुमार ने भी अपने-अपने विचारे व्यक्त किए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *