Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 05 at 3.17.13 PM

पीएम मोदी ने यूपी के 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को आवास की डिजिटल तरीके से चाबी सौंपी

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

अहरौरा नगर पालिका कार्यालय में पीएम मोदी ने डिजिटल के तहत वर्चुअल संवाद किया।

मीरजापुर। अहरौरा पीएम ने अमृत महोत्सव में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना-शहरी के तहत यूपी के 75 जिलों के 75 हजार लाभार्थियों को उनके आवास की चाबी डिजिटल तरीके से देने का कार्य किया।दिन मंगलवार को डूडा मीरजापुर के द्वारा अहरौरा नगर पालिका के कार्यालय में लगे डिजिटल टीवी के तहत,पीएम मोदी ने लाभार्थियों से सीधे संवाद किया। वही पीएम मोदी ने आगरा की विमलेश से बातचीत में पूछा कि ये जो पीछे दिख रहा है, यही आपका मकान है, विमलेश ने कहा कि हम पहले टूटे-फूटे मकान में रहते थे. लेकिन आवास योजना के तहत अब पक्के मकान में भी रहते हैं. उन्हें पानी, बिजली और सिलेंडर की सुविधा भी मिलता है।

 

दूसरी लाभार्थी दूध के कारोबार से जुड़ीं कानपुर की राम जानकी पाल ने भी कहा कि उन्हें दो साल पहले यह आवास मिला है और उन्हें इसकी बेहद खुशी है, क्योंकि वो पहले कच्चे मकान में रहती थी और खाना बनाने और अन्य घरेलू कार्यों में काफी दिक्कत आती थी।तीसरी लाभार्थी ललितपुर की बबिता ने भी मकान मिलने पर पीएम मोदी का आभार जताया. पीएम मोदी ने यूपी में स्मार्ट मिशन की सफलता की 75 सफल कहानियों से जुड़ी कॉफी टेबल बुक को भी डिजिटल तरीके से लांच किया। इसी दौरान डिजिटल कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि पीएम आवास के 17 लाख आवास स्वीकृत हो चुके हैं. इनमें से 9 लाख आवास लाभार्थियों को सौंपे भी जा चुके हैं. इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. प्रदर्शनी में आवास निर्माण से जुड़ी तमाम तकनीकों और उत्पादों को विभिन्न कंपनियों द्वारा पेश किया गया.
इसमें घरों के निर्माण से जुड़ी तमाम ऐसी सामग्री पेश की गईं, जो पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचाती हैं औऱ बेहद कम समय में तैयार की जा सकती हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के वर्चुअल संवाद में उपस्थित अहरौरा नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य,सभासद कृष्णा तिवारी, कुमार आनन्द, इरसाद आलम,फरजंद अली, विजय कुमार, कलेन्द्र सोनकर, मीरजापुर डूडा से जेई स्वंत्रत सिंह बघेल,जेई सूर्यकेश मौर्य के साथ सैकड़ो महिला आवास के लाभार्थी उपस्थित रही।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *