Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 29 at 3.22.50 PM

दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालयो में समावेशी शिक्षा प्रदान कराने हेतु नोडल टीचर का एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया गया आयोजन

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर 29 मार्च – समग्र शिक्षा अभियान समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विकासखंड बसखारी में नोडल टीचर का एक दिवसीय प्रशिक्षण (समर्थ प्रणाली पर ) को आज आयोजित किया गया । प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय में समावेशी शिक्षा प्रदान करना तथा समर्थ ऐप पर डाटा एंट्री करना है जिससे इन बच्चों को अन्य सपोर्ट सेवाएं प्रदान कराते हुए शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

ए0आर0पी0 तथा स्पेशल एजुकेटर द्वारा कार्यक्रम में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री कृष्ण कुमार सिंह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डायट प्राचार्य श्री मनोज कुमार गिरि, डायट मेंटर श्री सुरेश कुमार उपस्थित रहे। संदर्भदाता के रूप में ए0आर0पी0 गंगादीन यादव, दीपक कुमार चतुर्वेदी एवं स्पेशल एजुकेटर श्री अश्विनी कुमार द्विवेदी द्वारा प्रशिक्षण के बारे में विस्तार से प्रतिभागियों को बताया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *