Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 29 at 3.08.02 PM

आवारा पशु के हमले से घायल वृद्ध की अस्पताल में मौत

 

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अम्बेडकरनगर 29 मार्च :- थाना अहिरौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुस्तफाबाद में आज एक बहुत दर्दनाक घटना घटी जिसमें सुबह के समय लगभग 8:00 बजे खेत की तरफ जाते समय शत्रुघन मौर्या के ऊपर आवारा पशु ने अचानक उनके ऊपर हमला कर दिया और हमला इतना बेदर्दी के साथ किया की दूर खड़े ग्रामीण जब तक उनके पास उनक़ो बचाने के लिए पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

आवारा सांड ने उन्हें इतनी बेदर्दी से मारा ग्रामीणों ने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की और सांड को भगाने में कामयाब भी हुए उसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण एवं परिजनों ने मिलकर उन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई अभी तक तो आवारा पशुओं से किसान अपनी खेती को बचाने में जूझ रहे थे लेकिन अब तो आवारा पशु किसानों की जान लेने पर तुल गए हैं उत्तर प्रदेश सरकार ने वादे तो बहुत किए लेकिन किसानों की इस परेशानी से अभी तक निजात नहीं दिला पाए।और अब तक तो किसान आवारा सांड से अपनी खेती बजा रहे थे लेकिन अब तो उनकी जान का भी खतरा बन गया है खैर देखना यह है कि आगे सरकार इस पर क्या कदम उठाती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2026 08 29 at 8.42.19 PM

मैजिक वाहन में क्रूरता पूर्वक बांधकर वध के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंश बरामद, एक गो-तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। अहरौरा थाना पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैजिक वाहन में क्रूरता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *