Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 28 at 6.50.12 PM

बालिका विद्यालय में यज्ञ द्वारा बालिकाओं को दी गई विदाई

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनएच नं-3 में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में कक्षा 12वीं की बालिकाओं की विदाई में यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत भी किए। विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड प्रभारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि आज हिंदी अध्यापक संजय मिश्रा ने यज्ञ में पुरोहित की भूमिका का निर्वहन किया तथा प्राचार्य एवं सभी अध्यापक यजमान के रूप में सम्मिलित हुए। 12वीं की परीक्षा देने जा रही सभी 170 छात्राओं ने यज्ञ में आहुति दी।

 

यज्ञ में पूर्णाहुति देने के पश्चात सभी छात्राओं के सफलता के लिए प्रार्थना की गई। रंगो से ओत प्रोत कार्यक्रम द्वारा छात्राओं की विदाई पार्टी भी आयोजित की गई जिस में मंच संचालन प्राध्यापिका पूनम ने किया। छात्रा रिया,भावना, भूमिका सहित अन्य छात्राओं ने कविता पाठ,भाषण और विद्यालय में व्यतीत किए गए वर्षों के संस्मरण सांझा कर सभी बालिकाओं और अध्यापिकाओं को भावुक कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सभी अध्यापकों और स्टाफ को टाइटल्स भी प्रदान किए।

अध्यापकों ने छात्राओं को जीवन में सफलता के लिए आल द बेस्ट कहा और ब्लेसिंग्स प्रदान की। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने अपने संबोधन में छात्राओं को सदैव सकारात्मक रहने के लिए प्रेरित किया और आने वाली परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप के जीवन में पग पग पर परीक्षाएं आएंगी। आप ने परीक्षा की चुनौती पर अपने परिश्रम, समर्पण और धैर्य के बल से विजय प्राप्त करनी है और ऐसा कोई भी कार्य नहीं है जिसे आप नही कर सकते। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सुंदर आयोजन के लिए सभी बालिकाओं,अध्यापकों और विशेष रूप से अध्यापिका मोनिका और कविता का दिल के गहराइयों से आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *