Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 28 at 6.43.20 PM

हरियाणवी मोरबीन लहरे पर जमकर थिरके दर्शक

 

फरीदाबाद से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद: सूरजकुंड में चल रहे 35 वे अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में केवल शिल्प से जुड़े हुए कलाकार ही नहीं,बल्कि अन्य कलाकर भी अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हम यहां बात कर रहे हैं हरियाणा के करनाल जिला के गांव संघोई की बैग पाइपर मोरबीन पार्टी की।जोकि इन दिनों मेले में आ रहे दर्शकों का प्राचीन हरियाणवी लहरा वादन से खूब मनोरंजन कर रही है। अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में देश के अलग अलग राज्यों से मेला देखने आ रहे दर्शक विशपुर गेट पर बैग पाइपर पार्टी की धुन पर जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं।

 

सूरजकुंड मेला में कलाकार शीशपाल के नेतृत्व में भाग ले रही पार्टी में सुखपाल,विकास,महिपाल, गुलजार और साहिल कुमार अपने प्राचीन वाद्ययंत्रों ताशा,डुग्गी, साड्रम आदि से खूब मनोरंजन कर दर्शकों का मन मोह रहे हैं। मेला में आने वाला हर दर्शक मेला परिसर में मोरबीन यानि बैगपाइपर की धुन सुनते ही थिरकने को मजबूर हो जाता है।
करनाल के गांव संघोई के पार्टी लीडर शीशपाल बताते हैं कि वे पिछले कई सालों से अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में आ रहे हैं। उनका कहना है कि देश और प्रदेश की सरकार लोक कलाओं की परंपरा को बरकरार रखने के लिए कलाकारों को पूरा मान सम्मान दे रही है। इस तरह के मेलों में ही प्राचीन हरियाणवी संस्कृति की झलक देखने को मिलती है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *