Breaking News
WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.47.02 PM

37वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेला में अब तक पहुंचे लगभग 9 लाख पर्यटक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में अब तक लगभग 9 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। आज बुधवार को कार्यालयों में बसंत पंचमी पर अवकाश के चलते शिल्प मेला में लगभग एक लाख देशी-विदेशी पर्यटक पहुंचे। शिल्प मेला प्रशासन द्वारा पर्यटकों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं मेला परिसर में जुटाई गई हैं तथा सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

WhatsApp Image 2024 02 15 at 5.47.02 PM

37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला में पहुंच रहे पर्यटकों का एक ओर जहां मुख्य चौपाल एवं छोटी चौपाल पर देशी-विदेशी कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मनोरंजन कर रहे हैं। वहीं छोटी चौपाल और हर ब्लाक के नुक्कड़ पर कलाकार अपने हास्य व्यंगों और वाद्य यंत्रों के जरिए मेले को विश्व की अनेकता में एकता का संदेश भी दे रहे हैं।
छोटी चौपाल पर कलाकारों ने हिंदी और हरियाणवी गीतों पर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। हरियाणवी कलाकारों ने अपने भजनों व नृत्य कला से छोटी चौपाल में समां बांध दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *