Breaking News
a11877b4 cb58 443e 989e ec965ff218f3

मवई अयोध्या – श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ चेहल्लुम का पर्व

 

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWSa11877b4 cb58 443e 989e ec965ff218f3

शोहदाय कर्बला की याद में मनाया जाता है चेहल्लुम

अयोध्या – कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन व अहलेबेत द्वारा दी गई शहादत के ठीक 40 दिन बाद चेहल्लुम पर्व मनाया जाता है, यह गम का त्यौहार है।

इसे मुस्लिम समुदाय के लोग शहादत के रूप में मनाते हैं। ब्लॉक मवई क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संडवा में बड़ी ही श्रद्धा व शांति पूर्ण माहौल में चेहल्लुम का पर्व मनाया गया। ताजिया जुलूस में उमड़ा लोगों का हुजूम अटूट आस्था को उजागर कर रहा था।

इस पर्व पर गांव के आस पास से बड़ी संख्या में लोग ताजिया जुलूस के साथ शामिल रहे। इस मौके पर नातखा द्वारा मर्सिया व नोहख्वनी और मातम कर लोग शोहदाए कर्बला को नजराने अकीदत पेश करते गमगीन नजर आ रहे थे।

गांव की सभी ताजिया एक जगह इक्ट्ठा होकर एक साथ जुलूस के साथ चले उसके बाद बीच गांव से होते हुए सूर्यास्त से पहले कर्बला पहुंचा, जहां ताजियादारो ने ताजियों को दफनाया।
इस मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुलूस के गुजरने वाले सभी रास्तों पर प्रशासन द्वारा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी,।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *