Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 20 at 11.56.36 PM

कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के समर्थन में पैदल मार्च निकाल किया प्रचार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 05 20 at 11.56.36 PM

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र प्रताप के समर्थन में कांग्रेसी नेता और समाजसेवी राम कुमार भड़ाना ने वार्ड न 26 मे जगमाल इन्कलेव,विनय नगर और गणपती कालोनी तक पैदल मार्च निकालकर चुनाव प्रचार किया। राम कुुमार भड़ाना ने क्षेत्र के सभी देव तुल्य लोगो से अपील की कि वे बाबू महेन्द्र प्रताप को भारी से भारी बहुमत से विजयी बनाकर क्षेत्र की तरक्की के द्वार खोलें। राम कुमार भड़ाना ने कहा कि ईमानदार,नेकदिल और साफ छवि के इंसान है जिन्होनें कई बार मंत्री और विधायक रहते हुए

हमेशा फरीदाबाद के लोगों की भलाई और खुशहाली के लिए काम किया। उन्होनें लोगों को वचन दिया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर आम गरीबों के हित में कार्य किया जाएगा वहीं जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। राम कुमार भड़ाना ने लोगों से आह्वान किया कि वह इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह को 25 मई को भारी वोटों से जिताकर कांग्रेस को बडी ताकत प्रदान करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *