Breaking News
WhatsApp Image 2024 05 21 at 12.06.35 AM

प्रधानमंत्री मोदी ने महिला लीडरशिप को डवलप किया है:जेपी नड्डा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ महिला लीडरशिप को आगे बढ़ाने का काम किया हैं। उन्होंने महिलाओं की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के अंदर मल्टि टॉस्किंग स्किल होती है और इस स्किल को मोदी जी ने पहचाना है।WhatsApp Image 2024 05 21 at 12.06.35 AM

महिला शक्तिकरण का परिणाम है कि संसद में 78 महिला सांसद हैं,जिनमें से 41 सांसद भाजपा की हैं। नड्डा रविवार को फरीदाबाद सेक्टर-10 में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर नड्डा ने महिला शक्ति से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर की जीत को बड़ी जीत में बदलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी महिला शक्ति घर-घर जाकर लोगों से वोटों की अपील करें और कृष्णपाल गुर्जर को 10 लाख से भी ज्यादा अंतर से जिताने में सहयोग करें। नड्डा ने कहा कि मोदी जी ने 2029 की लोकसभा के लिए नारी वंदन अधिनियम बनाकर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया। महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाते हुए देश की डिफेंस मिनिस्टर और फाइनेंस मिनिस्टर और विदेश मंत्री बनाने का साहस देश में किसी ने किया तो नरेंद्र मोदी ने किया। नेशनल सिक्योरिटी की कमेटी में स्वर्गीय सुषमा स्वराज और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के रूप में किसी महिला को स्थान देने का काम नरेंद्र मोदी ने किया।

नड्डा ने कहा कि नेशनल कमेटी से लेकर प्रदेश,जिला और मंडल तथा बूथ स्तर तक की कमेटी में महिलाओं को भागीदारी देने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया। उन्होंने कहा कि देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। अगर विकास की दृष्टि से बात करें तो चाहे डिफेंस सेक्टर, कारपोरेट सेक्टर,स्टार्ट टप में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्ति करने का काम पीएम मोदी ने किया है। उन्होंने आगे बढ़ते हुए कहा कि इसरो में ज्यादातर महिला वैज्ञानिक देश की सेवा में लगी हुई हैं। उन्होंने महिला शक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि चंद्रायान की सफल लैंडिंग में महिला वैज्ञानिकों का पूर्ण सहयोग रहा है। नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने जो भी नीतियां बनाई हैं उनमें महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण ज्यादा से ज्यादा हो इसकी चिंता प्रधानमंत्री मोदी ने की है। भारत की प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति द्रोपर्दी मूर्मू बनी है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इकोनामिक ग्रोथ में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। जेपी नड्डा ने कहा कि 12 करोड़ इज्जत घर,10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन,4 करोड महिलाओं को पक्के घर और देश के लगभग 11 करोड़ परिवारों को पांच लाख रुपये तक का बीमा देने का काम मोदी सरकार ने इन 10 सालों में किया है। 11 करोड़ 78 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम पहली बार नरेंद्र मोदी ने किया है। हर घर में नल से स्वच्छ जल देने का काम भी देश में किसी ने किया है तो नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण के तहत अनाज देने का काम मोदी सरकार अब कर रही है। नड्डा ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर लाने का काम भी मोदी सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण की नीतियों का परिणाम है कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी की रेखा उपर उठे हैं। कांग्रेस और घमंडियों गठबंधन पर हमला करते हुए नड्डा ने कहा कि ये तो परिवारवाद और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। सम्मेलन में बोलते हुए केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य डा.सुधा यादव ने कहा कि महिलाओं के लिए जितने काम मोदी सरकार ने किए हैं, उतने काम पिछले 60 सालों में भी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि हमारी बच्चियां आज देश की सेना में जाकर देश की सुरक्षा कर रही हैं और फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं। यह विजन अगर किसी का है तो नरेंद्र भाई मोदी का है।

उन्होंने कहा कि खेती की बात करें तो महिलाएं ड्रोन दीदी के रूप में अपने परिवार को सशक्त कर रही हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के लिए घर-घर जाकर वोट मांगने की अपील की। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि सही मायने में महिलाओं को जो आजादी मिली है वह मोदी सरकार में मिली है। महिलाओं को सक्षम बनाने का काम अगर किसी ने किया है तो मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि 10 सालों में जो सौगातें मोदी सरकार ने महिलाओं को दी है उससे निश्चित तौर पर महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बनी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला कार्यकर्ता घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के लिए साथ लेकर जाना है और एक-एक वोट कमल का फूल का बटन दबाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य बहन सुधा यादव,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा प्रियदर्शी,हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा,भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा,विधायक नरेंद्र गुप्ता, फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला,वरिष्ठ महिला नेत्री नीरा तोमर,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष राजबाला सरदाना,पलवल जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आशावती, फरीदाबाद जिला प्रभारी महिला मोर्चा नीना राठी प्रदेश सचिव गीता रेक्सवाल,जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ,प्रदेश कार्यालय सचिव महिला मोर्चा अनीता शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया पर मुख्य श्वेता शर्मा,आशा हुड्डा,राजराणा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा फरीदाबाद सीमा भारद्वाज एवं अलका भाटिया,जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष शोभित अरोड़ा,सह प्रभारी राज मदान मंडल अध्यक्ष नीरज मित्तल,कुलदीप साहनी आदि उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *