Breaking News
bc243b86 55ea 41c0 b38d 1d84dc04c7db

मकर सक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

 

इस अवसर पर लोगों ने दान पुण्य कर धार्मिक लाभ लियाbc243b86 55ea 41c0 b38d 1d84dc04c7dbbc243b86 55ea 41c0 b38d 1d84dc04c7db

बीगोद– कस्बे के क्षैत्रों में हिंदुओं का पर्व मकर सक्रांति हर्षोल्लास उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने अलसुबह अग्नि प्रज्वलित कर, गलन भरी ठंड में अलाव तापकर पौराणिक मान्यताओं को निभाते हुए पारम्परिक गीत गाते हुए भरपूर आनंद मौज मस्ती की।

सुबह त्रिवैणी सरोवर मे स्नान कर , भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर, सूर्य भगवान जल अपिर्त कर परिक्रमा लगाकर गायों को हरा चारा ,कबूतरों को दाना ,मछलियों को आटा, गरीबों को वस्त्र दान कर बडो से आशीर्वाद लिया। दिन पर घरो मे खींच, खीर, आलू बडे, तिल के लड्डू, मालपुआ, मीठे नमकीन चावल, पुडी, सब्जी आदि चीजे बनाकर पूर्वजों को याद करते हुए पंडितों को भोज कराकर आशीर्वाद लिया।

इस दौरान मान्यताओं के अनुसार महिलाओं द्वारा 14 प्रकार की चीजे कलपकर आशीर्वाद लेकर अपने से बडो के पैर छूकर उनको भेट की। मकर संक्रांति के दिन से कस्बे में मांगलिक कार्य शुरू हुये। मार मार्केट में लोगो की खरीदारी को लेकर रेलम पहल रही।
( फोटो कैप्सन–
1- मकर सक्रांति पर गायों को डालते हरा चारा 2-अलसुबह महिलाएं पौराणिक मान्यता के अनुसार अलाव तापते) फोटो-प्रमोद कुमार गर्ग

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *