Breaking News

लखनऊ-श्री सुरेश कुमार खन्ना ने वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत कुकरैल पिकनिक स्पॉट पर त्रिशंकरी पौधों का रोपण किया

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश

-श्री सुरेश कुमार खन्ना
लखनऊ: दिनांक: 22 जुलाई, 2023

उत्तर प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य मंत्री एवं जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज वृक्षारोपण जन अभियान 2023 के अंतर्गत जनपद लखनऊ में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत कुकरैल पिकनिक स्पॉट पर त्रिशंकरी (पीपल, बरगद, पाकड़) पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को आम के पौधों का वितरण भी किया। कार्यक्रम के दौरान कुकरैल रनर्स द्वारा वन योग का प्रदर्शन किया गया।
श्री खन्ना ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण की आवश्यकता एवं उपयोगिता के बारे में हम सभी जानते हैं। प्रदेश सरकार का यह अभियान ग्लोबल वार्मिंग, हिट वेव, जलवायु परिवर्तन आदि से निपटने के सरकार की प्रतिबद्धता को व्यक्त करता है। वर्तमान में हो रहे जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए तथा पर्यावरण को बनाए रखने के लिए जो कुछ भी आवश्यक है उसे दरकिनार नहीं किया जा सकता। उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी को बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुख्यमंत्री का पद संभाला तब से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विशेष रुचि ली। मा0 मुख्यमंत्री जी एक वृहद कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण का कार्य करा रहे है और नियमित इसकी मॉनिटरिंग भी कर रहे है। उन्होंने कहा कि दैनिक जीवन के अनुभव हमें बताते हैं कि गर्मी बढ़ी है और इसका प्रमुख कारण है पर्यावरण असंतुलन। पेड़ों को कटने के कारण यह पर्यावरण असंतुलन बढ़ता जा रहा है। इस असंतुलन को अधिक से अधिक वृक्षरोपण ही संतुलित कर सकता है। प्रदेश सरकार 33 प्रतिशत वनीकरण प्राप्ति के लक्ष्य की दिशा मंे आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी जब से पद संभाला है अब तक लगभग 136 करोड़ पौधों का रोपण कराया जा चुका है।
श्री खन्ना ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए जितना आवश्यक पेड़ लगाना है उतना ही आवश्यक उसकी सुरक्षा करना भी है। इस दिशा में आम जनमानस को आगे आकर एक आंदोलन के रूप में पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा बनने की आवश्यकता है। सभी लोग यथासंभव अधिक से अधिक पौधरोपण करें और उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। पौधरोपण के दौरान यह विशेष रुप से ध्यान रखा जाए कि पौधरोपण सुरक्षित स्थान पर हो और उसके लिए पानी की भी व्यवस्था हो। उन्होंने आम जनता से अपील की कि हर परिवार द्वारा कम से कम 2 पेड़ अवश्य लगाए जाएं।
श्री खन्ना ने कहा कि पर्यावरण और स्वच्छता का सीधा संबंध है उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक वृक्षों का रोपण करने के साथ-साथ स्वच्छता पर भी हमें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनपद में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले लोगों को पर्यावरण एंबेस्डर के रूप में घोषित किया जाए जो लोगों को इस दिशा में जागरूक करेंगे। लखनऊ जनपद के सभी 110 वार्डों में 4 से 5 वार्ड पर एक पर्यावरण एंबेसडर नियुक्त किया जाए।
सम्पर्क सूत्र-जयेन्द्र सिंह

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *