Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 4.58.49 PM

कैकेई ने मांगा वचन, राम गए वन

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। अहरौरा, नगर के चौक बाजार में स्थित शंकर जी के मंदिर पर शनिवार की रात आयोजित रामलीला में कैकई के कोप भवन राम वन गमन की लीला का मंचन किया गया। श्रीराम को राजगद्दी देने की बात सुनकर कैकई कोप भवन में चली जाती है। शनिवार को लीला के मंचन की शुरुआत राम दरबार की आरती से हुई। विवाह के बाद हुई विदाई में राजा जनक के अपनी पुत्री सीता को विदाई देने का भावुक मंचन किया गया। इसके बाद राजा दशरथ अपने मंत्रियों के साथ राम को राजगद्दी देने की बात कहते हैं, जिसे सुनकर कैकई की दासी मंथरा कैकई को भड़काने चली जाती है।

वह देवासुर संग्राम की याद दिलाते हुए राम को वनवास और भरत को राजगद्दी के लिए उकसाती है। मंथरा की बातों में आकर कैकई कोप भवन में चली जाती है। इसकी सूचना पाकर राजा दशरथ अपनी प्रिय महारानी को मनाने पहुंचते हैं। कैकई दशरथ को उनके उस वचन की याद दिलाती है, जिसमें उन्होंने राम को वनवास और भरत को राजगद्दी देने की बात कही थी। यह सुनकर राजा दशरथ परेशान हो जाते हैं। पिता के वचनों को सुनकर श्री राम, सीता व लक्ष्मण वन को चले जाते हैं। इसके बाद राजा दशरथ की मृत्यु हो जाती है। इस मौके पर अध्यक्ष कुमार आनंद,बृजेश,विशाल,विकास, पुण्य प्रवीण रोशन अभिषेक सतीश,शिवम्,अश्वनी, सहित अन्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *