Breaking News
IMG 20211010 211551 1

पुलिस के सैक्स रैकेट खुलासे में दो पुरुष एवम चार महिलाएं गिरफ्तार,भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद

रिपोर्ट ibn टीम निचलौल महराजगंज

प्रभारी निरीक्षक निचलौल सुनील कुमार रायअपने  नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं शांति व्यवस्था ड्यूटी में आज  मगसुल थे कि जरिए खास मुखबिर से हैरतअंगेज खबर प्राप्त हुई कि बरगदवा वार्ड नंबर दो थाना निचलौल जनपद महराजगंज में कुछ अज्ञात लोग अनैतिक देह व्यापार का कार्य कर रहे हैं ।

प्राप्त उक्त सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक निचलौल के द्वारा पुलिस टीम गठित करके मुखबीर द्वारा बताए हुए स्थान पर दबिश देकर छापेमारी की गई तो मौके पर दो पुरुष एवं चार महिलाएं देह व्यापार के धंधे में संलिप्त पाए गए जिन्हें तत्काल मौके से गिरफ्तार कर लिया गया । दबिश के दौरान घर की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में आपत्तिजनक वस्तुओं की बरामदगी भी की गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार छः अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय  मु0अ0सं0 387/21 धारा 4/5/7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम का अभियोग दर्ज कर अग्रिम आवश्यक विधिक  कार्यवाही की जा रही है।
विदित रहे कि इस अभियान में 99 अदद कंडोम, मैनफोर्स कैप्सूल 50 एमजी दो डिब्बा,कैंडिड वी जेल, साइपोन कैप्सूल 20 अदद व एक अदद शिश्न मॉडल लकड़ी बरामद की गई है तथा गिरफ्तारी टीम में सुनील कुमार राय प्र0नि0 थाना निचलौल,, उ0नि0 मदन मोहन मिश्रा, उ0नि0 बृजभान, हे0कां0 राजेश यादव, हे0कां0 बाबूलाल गुप्ता, हे0कां0 सुभाष भारती, कां0 नंदलाल यादव, कां0 भीम सिंह यादव, म0आ0 अनुसूया सिंह, म0आ0 अंजली मिश्रा, म0आ0 पूजा यादव, म0आ0 प्रियंका द्विवेदी व म0आ0 कंचन सिंह शामिल रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *