Breaking News
WhatsApp Image 2022 11 08 at 4.28.10 PM

गाजीपुर: डी0एम0 एस0पी0 के साथ-साथ सरकार को खुली चुनौती उखाड़ दिया गया बाहुबली के गुर्गे की जमीन से कुर्की का बोर्ड, किया जा रहा निर्माण

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर: गाजीपुर की महिला जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस कप्तान रोहन पी बोत्रे के साथ योगी आदित्यनाथ को अराजक तत्वों ने खुली चुनौती दी है और बाहुबली मुख्तार अंसारी के गुर्गे गणेश मिश्रा की कुर्क जमीन पर लगे सरकारी बोर्ड को उखाड़कर खाली प्लाट पर निर्माण शुरू करा दिया हैं। अराजक तत्वों की इस दबंगई से मुहल्ले के लोगो के साथ-साथ तमाम लोग अवाक है। जिले में हुई इसतरह की यह पहली वारदात है जब केन्द्र व प्रदेश सरकार के एक दर्जन मंत्री सुरेश महाना, राजनाथ सिंह और जम्मू के एल0जी0 व पूर्व सांसद मनोज सिन्हा भी जिले मंे मौजूद हैं। एस0पी0 और डी0एम0 को भी मामले की सूचना नही मिल पायी हैं। मौके पर तनाव है। इस बाबत पुलिस कप्तान रोहन पी बोत्र ने कड़े शब्दों मे कहा है कि जिला प्रशासन का बोर्ड उखाड़ देना ही प्रशासन को चुनौती देना है। ऐसे में बोर्ड उखाड़कर निर्माण करने वाले को प्रशासन की ताकत का अंदाज जरूर कराया जायेगा।

जानकारी के अनुसार बाहुबली डान मुख्तार अंसारी के अति करीबी गुर्गे गणेश मिश्रा की ओर से अवैध तरीके से अर्जित की गयी रजदेपुर इलाके में पोखरी की जमीन को जिला प्रशासन ने मुरादी कराने के बाद कुर्क कर दिया था। जमीन का बड़ा टुकड़ा इस गुर्गे ने कब्जा किया था और बाद में गलत तरीके से आधा दर्जन लोगो को बेच भी दिया। इसी मामले को बीच में आ जाने से कुर्क हुई जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करा चुके लोग गुर्गे की सह पर जिला प्रशासन का कुर्की के बावत लगाया गया बोर्ड उखाड़कर फेक दिया और एक हिस्से पर निर्माण शुरू कर दिये।

इस बात की जानकारी होते ही मुहल्लेवासियों ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे है और मामले की पड़ताल कर रहे हैं। मौजूदा समय में जम्मू के एल0जी0 व पूर्व सांसद मनोज सिन्हा के घर भागवत कथा का समापन समारोह है और केन्द्र व प्रदेश सरकार के दर्जन भर से अधिक मंत्री और कई जिलो के आला अफसर जनपद में मौजूद है। किसी को इस तरह की दबंगई होने की न तो आंशका थी और न ही किसी ने इस बात की सूचना पहले प्रशासन को दी थी। मौके पर तनाव है। इस बाबत पुलिस कप्तान रोहन पी बोत्र ने कड़े शब्दों मे कहा है कि जिला प्रशासन का बोर्ड उखाड़ देना ही प्रशासन को चुनौती देना है। ऐसे में बोर्ड उखाड़कर निर्माण करने वाले को प्रशासन की ताकत का अंदाज जरूर कराया जायेगा।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *