Breaking News

EXCLUSIVE: पटना में अपराधी मस्त पटना पुलिस को खुली चुनौती

रिपोर्ट अमन सिंह IBN NEWS पटना

लॉकडाउन के दरमियान अपराधी मस्त पुलिस पस्त नजर आते हुए हो रही है इस कोरोना काल में जिंदगी मौत की लड़ाई चल रही है वही अपराधी घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं पटना पुलिस सो रही है और अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं.

घटना की बात कर ली जाए तो राजधानी पटना के पटना सिटी में अपराधियों का तांडव जारी है बाइक सवार अपराधियों ने दो व्यक्ति को सरेआम गोली मार कर निकल गई और पुलिस छानबीन में जुट गई हैं आखिर गश्ती टीम क्या कर रही थी सबसे बड़ा सवाल क्या पटना पुलिस चालान काटने में लग गई है.

वारदात राजधानी पटना के बाईपास थाना क्षेत्र की है, जहां पटना सिटी के बाहरी धवलपुरा इलाके में बेखौफ अपराधियों ने जबरदस्त फायरिंग की है. गोलीबारी की इस घटना में दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि ये दोनों राजगीर हैं, जिन्हें गोली लगी है. गोली लगने के कारण दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई बताया जा रहा है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है और बताया जा रहा है कि जल्द से जल्द पुलिस कार्रवाई करके अपराधियों को धर दबोचागी.

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0001

ट्रेलर के धक्के से दो बाइक सवार युवक हुए घायल, रेफर

मीरजापुर। अहरौरा स्थानीय थाना क्षेत्र के मेंहदीपुर में स्थित (बहेरा बाबा) मंदिर के समीप तेज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *