Breaking News

यूपी बोर्ड 2021 : सीधे पास होंगे कक्षा 12वीं के छात्र*! *जानिए माध्यमिक शिक्षा परिषद का नया आदेश

 

माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा तैयारी करने में जुटी है। जैसे ही उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। वैसे ही बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए अपनी योजना का खुलासा करेगा।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच देश के सबसे बड़े स्कूल शिक्षा बोर्ड वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर संशय की बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से एक नया आदेश जारी हुआ है। इससे चहुंओर कयासबाजी एक बार फिर बढ़ गई हैं कि 10वीं के साथ ही 12वीं के छात्रों को भी सीधे पास किया जा सकता है।

 

क्योंकि, यूपी बोर्ड की ओर से पहले हाईस्कूल और अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 12वीं के छमाही व प्री बोर्ड परीक्षा के अंक मांगे गए हैं। बोर्ड ने इन छात्रों के 11वीं के छमाही एवं वार्षिक परीक्षा के प्राप्तांक एवं पूर्णांक वेबसाइट https://upmsp.edu.in/ पर 28 मई, 2021 तक अपलोड करने का निर्देश दिया है।
इस आदेश के बाद, माना जा रहा है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद दोतरफा तैयारी करने में जुटी है।

 

जैसे ही उत्तर प्रदेश शासन की ओर से परीक्षाओं को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा। वैसे ही बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं के रिजल्ट को जारी करने के लिए अपनी योजना का खुलासा करेगा।

 

साथ ही संभावना यह है कि अगर 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं हुई तो रिजल्ट उत्तर पुस्तिकाओं की जांच से तैयार होगा। यदि परीक्षाएं नहीं रद्द हुई तो रिजल्ट बोर्ड की आगे दी गई योजनानुसार घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद दोनों तरह से तैयार है।

 

इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की ओर से पहले सभी स्कूलों को हाईस्कूल के परीक्षार्थियों के छमाही, प्री बोर्ड परीक्षा और नौवीं कक्षा के अंकों का विस्तृत विवरण अपलोड करने का निर्देश दिया गया था।

 

लेकिन अब अब इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों के भी प्री-बोर्ड परीक्षा के अंक माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड होंगे। साथ ही उनके कक्षा 11 की छमाही व वार्षिक परीक्षा का भी प्राप्तांक अपलोड करना होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *