Breaking News

छावनी रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों खड़े रहने को मजबूर हैं नागरिक।

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के एम्स के सामने से होकर गुजरने वाली सड़क जहां आगे चलकर गोरखपुर छावनी रेलवे क्रॉसिंग पर पुरानी और नई आबादी के नागरिकों के लिए मुसीबत बन रहा है। गोरखपुर छावनी रेलवे क्रॉसिंग पर नागरिकों रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां अंडरपास और ओवरब्रिज ना होने की वजह से नागरिक परेशान रहते हैं। इस रेलवे क्रॉसिंग को पार करके नीना थापा झारखंडी नंदा नगर सैनिक कुंज सैनिक विहार पुरानी आबादी सहित नई आबादी के लेबर मध्यमवर्गीय उच्च वर्गीय सहित सभी वर्ग के नागरिक रहते हैं। जिनका यह एकमात्र रास्ता है आगे चल के यह रास्ता पिपराइच विधानसभा से भी जुड़ जाता है। यहां एक अंडरपास या ओवरब्रिज की जरूरत है। रेलवे फाटक बंद होने पर हमने जब यहां के एक नागरिक से पूछा तो उन्होंने कहा कि अभी पांचवी ट्रेन गई है तब जाकर यह रेलवे क्रॉसिंग खुल रहा है हम लोग यहां पर प्रतिदिन इस तरह की समस्या से परेशान रहते हैं यहां पर अंडरपास या ओवरब्रिज की अति आवश्यकता है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *