Breaking News

मनीष हत्याकांड में आया बिकरू का नाम, पत्नी बोली- पुलिसकर्मी मरे तो एक करोड़, मारे तो दस लाख

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में इस समय सबसे अधिक चर्चा कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड की चल रही है। यह घटना पुलिस विभाग पर कलंक बन गई है। वहीं मनीष की पत्नी मीनाक्षी पुलिस खिलाफ खुलकर बोल रही हैं। उन्होंने कहा कि बिकरू कांड में जो पुलिसकर्मी शहीद हुए थे उनके परिवार वालों को एक-एक करोड़ रुपये की मदद की गई थी। जब पुलिस वालों ने मेरे निर्दोष पति को मारा दिया है तो 10 लाख रुपये की सहायता दे रहे हैं। ये कहां का और कैसा न्याय है? उनका साफ कहना है कि पचास लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।

मनीष की पत्नी मीनाक्षी और अन्य परिजनों ने गोरखपुर पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस पुलिस ने उनके पति को मार डाला। अब वही केस की जांच करेंगे तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि जांच में क्या होगा। अगर गोरखपुर पुलिस जांच करेगी तो न्याय नहीं हो पाएगा। इसलिए जांच कानपुर पुलिस को ट्रांसफर की जाए। सीबीआई से भी जांच कराई जाए। परिजनों ने हत्याकांड के पीछे बड़ी साजिश की आशंका जताई है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *