Breaking News
97a634a5 de8c 4d62 84a8 a406bfd0fe03

बिग ब्रेकिंग वंदे भारत ट्रेन को पलटने की बडी साजिश नाकाम बच गयी सैकडो यात्रियो की जान

 

राकेश की रिपोर्ट97a634a5 de8c 4d62 84a8 a406bfd0fe03

उदयपुर-जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस सोमवार को आज दुर्घटना का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल किसी ने इस ट्रेन के मार्ग पर भीलवाड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर पत्थर मिले हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है। ट्रेन के आगे रेलवे ट्रैक पर कुछ- कुछ दूरी पर पत्थर रखे हुए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन से उतरकर कर्मचारी उन पत्थऱों को हटाते दिख रहे हैं। पत्थऱों के साथ ही इसमें लोहे की कड़ी भी दिख रही है। अगर इस पर ट्रेन चढ़ जाती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

24 सितंबर से उदयपुर-जयपुर वंदे भारत स्पेशल ट्रेन को उदयपुर से हरी झंड़ी दिखाई गई। ये ट्रेन उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर और जयपुर सहित राज्‍य के पांच जिलों से होकर गुजरेगी और रास्‍ते में किशनगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, मावली जंक्शन और राणा प्रताप नगर स्टेशनों पर रुकती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 7.50 बजे उदयपुर से रवाना होती है और दोपहर 1.50 बजे जयपुर पहुंचती है। वापसी में शाम चार बजे जयपुर से रवाना होती है और रात 10 बजे उदयपुर पहुंचती है।

टीम आईबीएन न्यूज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *