Breaking News
5857f766 510c 4b69 9535 0189ef389dc4 1

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पुनः तीसरी बार बनने पर चैयरमैन ने किया भव्य स्वागत।

 

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को डीजे के साथ पूरा नगर भ्रमण कराकर, भव्य स्वागत किया गया

5857f766 510c 4b69 9535 0189ef389dc4 1

मीरजापुर। भाजपा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के पुनः तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर अहरौरा नगर में प्रथम बार पहूंचने पर नगर पालिका परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलदार सोनकर द्वारा जिलाध्यक्ष को मां भंडारी का चित्र व अंगवस्त्र, गुलदस्ता देकर भव्य सम्मानित किया।

सर्वप्रथम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। वही सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को डीजे के साथ मेंहदीपुर चौराहे से पूरा नगर भ्रमण कराकर, कार्यक्रम स्थल नगर पालिका परिसर में ले जाया गया। जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने कहा की केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि 2014 से लगातार 2024 को चुनाव है इस बार भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विजयी बनावें, जिससे विकास की गंगा बहे, और मिर्जापुर में बहुत तेजी से विकास हो रहा है, मेडिकल कॉलेज, बन गया और बहुत जल्द मिर्जापुर में विंध्य यूनिवर्सिटी बनने वाला है, टर्मिनल मिर्जापुर में बनने वाला है जिसमें 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने वाला है, हमारी सरकार में मिर्जापुर में बहुत तेजी से विकास हुआ है और हो रहा है।5d504be3 b2a8 4b5a a175 2f4db9693e65

और उन्होंने कहा कि अन्य सरकारों में गुंडे बदमाश बंदूक लेकर चल रहे हैं, और आज सभी विरोधिया एक होकर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। इसलिए आपलोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विजयी बनावे फिर से विरोधियों के मुंह पर तमाचे मारा जाए। संचालन सभासद आनंद कुमार अग्रहरि ने किया।

इस अवसर पर भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्य, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिलदार सोनकर, अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, अमित पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी, जिला महामंत्री अनुसचित मोर्चा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह अग्रहरि, बैजनाथ प्रजापति, मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा वेदप्रकाश, सभासद आनंद कुमार अग्रहरि, अशोक मौर्या, प्रमोद मौर्या, प्रेमकेशरी, संजय जायसवाल, सभासद पति रामलाल सोनकर, रितेश कुमार, मयंक जायसवाल के साथ जयकिशन जायसवाल, मनीष केशरी उर्फ कल्लु बाबा, हिमांशु केशरी, हिमांशु सैनी, अमित शाह, मनोज सोनकर, विनोद पटेल, धीरज पटेल, कृष्णा तिवारी, पंकज सोनकर, सुनील जायसवाल, रमेश बहेलिया, आशिष केशरी, उमेश केशरी, रमेश पटेल, स्वेता सिंह के साथ सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *