Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 22 at 6.21.48 PM

बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट सभागार में हुई एक अहम बैठक

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

अंबेडकरनगर 23 मार्च – माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट (संस्थागत व व्यक्तिगत) की बोर्ड परीक्षाएं दिनांक 24 मार्च 2022 से शुरू होने वाले परीक्षा के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक के साथ बैठक किया गया।

जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट (संस्थागत व व्यक्तिगत) की बोर्ड परीक्षाएं दिनांक 24 मार्च 2022 से 12 अप्रैल 2022 तक 111 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांति पूर्ण ढंग से पूरी पारदर्शिता के साथ नकल विहीन सुचिता पूर्ण सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु जोनल मजिस्ट्रेट/ सेक्टर मजिस्ट्रेट/ स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। हाई स्कूल की परीक्षा प्रातः 8:00 बजे से 11:15 बजे तक तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे तक होगी।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य आई. टी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संयंत्र या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, संवाद के अन्य साधन जैसे- ब्लूटूथ ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा।

बैठक के दौरान उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के संबंध में जारी हुई गाइडलाइन का पालन करें और परीक्षा नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापुर्वक संपन्न कराएं। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नियुक्त केंद्र व्यवस्थापक/ अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक को परीक्षा समाप्ति तक की अवधि के लिए उस केंद्र की सीमा के भीतर कार्यपालक मजिस्ट्रेट की शक्तियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय सभी परीक्षार्थियों से कोविड-19 प्रोटोकॉल पालन अवश्य कराया जाए।बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया,अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक तथा अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक मौके पर उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *