Breaking News

नेकी के पालने में बचेगी नवजात लावारिसों की जिदंगीः सांसद

IMG 20221003 WA0124

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

जिला महिला अस्पताल में सांसद र‌वि किशन ने किया पालना का लोकार्पण

अपील की, लावारिस नवजात को पालना में छोड़े, बचेगा भविष्य

 

गोरखपुर। पालना प्यार का है, दुलार का, बेहतर भविष्य का है। इसलिए लावारिश
नवजात को फेंके नहीं हमें दें। भविष्य के निर्माण के लिए पालना सुरक्षित
है। नेकी के पालने में नवजात लावारिशों की जिदंगी बचेगी। यह बातें सांसद
रवि किशन ने सोमवार को महिला अस्पताल में पालना के लोकार्पण के मौके पर कही। कहा कि मां भगवती विकास संस्थान उदयपुर राजस्थान की यह पहल सराहनीय है।
इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस नेकी के पालने से नवजात लावारिसों की जिदंगी तो बचेगी ही सा‌‌थ ही उनका भविष्य भी संवरेगा। सांसद ने अपील की अगर कोई भी पालना में नवजात को छोड़ता है तो उसका नाम और पता न पूछे और न ही उससे कोई सवाल करें। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों से कहा कि अगर नवजात को इलाज की जरूरत होती है, तो तत्काल उनका इलाज शुरू करें, जिससे की नवजातों की जिदंगी को बचाया जा सके।

IMG 20221003 WA0123

संस्थान के संस्थापक योग गुरु देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अनचाहे नवजात शिशु विशेष रूप से बेटियों को जन्म लेते ही डस्टबिन, झाड़ियों, नदी-तालाबों में फेंकने की या रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन जैसे असुरक्षित स्थानों पर छोड़ देने की घटनाएं अक्सर देखी जाती है। इस दौरान कई नवजातों की मौत हो
जाती है। ऐसे नवजात शिशुओं का जीवन बचाने एवं बनाने के उद्देश्य से जिला महिला अस्पताल में आश्रय पालना स्थल की स्थापना की गई है। सीएमओ डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने कहा कि संस्था की पूरी मदद स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी।
इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित भी किया गया है। महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ एनके श्रीवास्तव ने बताया कि पालना में जो भी नवजात रखे जाएंगे, उनका पूरा ख्याल स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी। इसके लिए सभी
स्वास्थ्यकर्मी तैयार हैं। इस मौके पर जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ अंबुज, बीबी स‌िंह, अमरनाथ जायसवाल आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *