Breaking News

देवरिया – शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने व किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने हेतु समस्त थानों में “बलवा ड्रिल” का किया गया पूर्वाभ्यास

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया


पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सोनकर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति से निपटने के उद्देश्य से आज दिनांक 09.06.2022 को जनपद के समस्त थानो पर दंगा निरोधक/बल्वा निरोधक उपकरणों के प्रशिक्षण एवं अभ्यास का आयोजन किया गया । इस दौरान पुलिस बल के कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण प्रदान किया गया व पुलिस बल को दंगाईयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके / गुर सिखाये गये । अभ्यास के दौरान भीड़ को तितर बीतर करने के विभिन्न तरीकों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी से पानी की बौछार / लाठी चार्ज / आँसू गैस के गोले और दंगाईयों पर रबर के गोले/एंटी राइट गन/ रबर बुलेट गन / टीयर गैस गन / हैंड ग्रेनेड / मिर्ची बम आदि शस्त्रों को चला कर पूर्वाभ्यास किया साथ ही विभिन्न टीमें बनाकर दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों का क्रमवार अभ्यास किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी पुलिस बल को निर्देशित किया गया है कि जनपद में यदि कोई भी व्यक्ति शांति भंग का प्रयास करता है तो उसके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जानी चाहिये, इसलिए सभी लोग सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सदैव सक्रिय दशा में रखे ।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *