Breaking News

राजस्थान चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत बनाने की योजनाओं पर करेंगे चर्चा- डॉ. संदीप पाठक

3 8

नई दिल्ली: 20 फरवरी 2023

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक कार्यकर्ताओं से संवाद करने राजस्थान पहुंच रहे हैं। वह आगामी चुनाव के मद्देनजर 22 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक राजस्थान के कई क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 22 फरवरी को उदयपुर, 23 फरवरी को कोटा, 24 फरवरी को अजमेर और पाली, 25 फरवरी को जोधपुर, 26 फरवरी को बीकानेर और आखिर में 27 फरवरी को झुंझुनू और जयपुर में संवाद कार्यक्रम होगा।

‘आप’ राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि राजस्थान में बदलाव की जरूरत है और यह तभी संभव है जब हमारा संगठन मजबूत होगा। जबसे हमने राजस्थान में सदस्यता अभियान की शुरुआत की है, लगातार लोग ‘आप’ से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि राजस्थान से ज्यादा से ज्यादा लोग इस संगठन का हिस्सा बनें और जनता के हित के लिए राजस्थान में बदलाव की ओर काम करें।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पारदर्शिता में विश्वास रखती है इसलिए हम चाहते हैं कि सभी कार्यकर्ता इस संवाद के जरिए अपने मन की बात खुलकर हमसे साझा करें। इस संवाद कार्यक्रम के जरिए हमें कार्यकर्ताओं को समझने में मदद मिलेगी और वह भी हमें समझ सकेंगे। किसी भी मजबूत संगठन के लिए तालमेल बहुत जरूरी है। तालमेल अच्छा होगा तभी चुनाव की नीव मजबूत बनेगी।

राजस्थान चुनाव प्रभारी एवं ‘आप’ विधायक विनय मिश्रा ने कहा कि अभी चुनाव में एक साल का समय है इसलिए इस पूरे समय में सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी है। संगठन के एक-एक साथी से सुझाव लेंगे और फिर बैठकर चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *