Breaking News
IMG 20211113 164342

इंडिया मार्का हैंडपंप के मरम्मत व रिबोर के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट

लक्ष्मीपुर महराजगंज
Ibn न्यूज़ टीम
बहुचर्चित विकास खंड लक्ष्मीपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया में इंडिया मार्का हैंडपंप की रिबोर व मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है।

IMG 20211113 164342

अगर हम पिछले एक महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो यहां कुल 11 इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत व रिबोर कराया गया है जिसमे लगभग 3.5 लाख रुपये खर्च कर दिए गए मगर हालात जस के तस हैं क्योंकि आज भी ग्रामीण दूषित जल पीने को मजबूर हैं। पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार पुराने इंडिया मार्क हैंडपंपों का रिबोर और मरम्मत ग्राम पंचायतों के माध्यम से करा रही है मगर लक्ष्मीपुर ब्लाक के मल्हनी फुलवरिया में पर्याप्त धन खर्च करने के बाद ग्रामीणों को दूषित जल पीना पड़ रहा है।

IMG 20211113 164404

विभागीय जानकारी के अनुसार ग्रामीणांचल में पहले से स्थापित इंडिया मार्क हैंडपंप में मामूली खराबी व उसके चबूतरा के उच्चीकरण के नाम पर 31 हजार का खर्च दिखाकर बड़े पैमाने पर भुगतान करा लिया गया है जो वास्तविक खर्च से तीन से चार गुना ज्यादा है।जब ग्रामीणों के आनलाइन शिकायतों पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों में रामनाथ, सिकंदर, राजिंदर व राकेश समेत अन्य लोगों ने इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत व रिबोर कराने की मांग की।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *